vipin goyal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
vipin goyal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2009
जिंदगी का उलाहना
जिंदगी मुझको उलाहना दे रही है
कुछ घाव जो पाले थे मैंने अपनों की तरह
दर्द वो अब देते नहीं बेगानों की तरह
किस तरह होगी बसर कुछ समझ आता नहीं
पर जिंदगी का उलाहना भी तो भाता नहीं
राह के हर पत्ते पर तेरा नाम लिख कर
स्याह रातों में अक्सर चिल्लाया तेरा नाम लेकर
आस की भी उम्र अब तो ढल चुकी है
जिंदगी अब खुद उलाहना बन चुकी है
:)
कुछ घाव जो पाले थे मैंने अपनों की तरह
दर्द वो अब देते नहीं बेगानों की तरह
किस तरह होगी बसर कुछ समझ आता नहीं
पर जिंदगी का उलाहना भी तो भाता नहीं
राह के हर पत्ते पर तेरा नाम लिख कर
स्याह रातों में अक्सर चिल्लाया तेरा नाम लेकर
आस की भी उम्र अब तो ढल चुकी है
जिंदगी अब खुद उलाहना बन चुकी है
:)
लेबल:
jodhpur,
kavi,
kavita,
vipin goyal
बुधवार, 9 सितंबर 2009
अब तो रूक के देख लो
अब तो रूक के देख लो फांसला जो तय किया
किससे तुमने क्या लिया , किसको तुमने क्या दिया
चले कुछ दूर फिर भी , आज तक जो साथ है
और साथ चल कर भी आज तक जो दूर हैं
उस प्यार पर अधिकार था , और वह अहसान था
फिर भी उसका बदला हमने एक सा ही क्यों दिया
हैं दुआऐं कुछ साथ तो बददुआ भी कम नहीं
गिरने और सभंलने का सिलसिला यूँ चलता रहा
भला जिनका किया वो आज जिक्र तक करते नहीं
और बुरा होने पर थू थू हर जगह उसने किया
सूख गया हर सब्ज रिश्ता अब उलाहना भी मिलता नहीं
एक पत्र इजहार का वक्त पर जो तुमने दिया नहीं
:)
किससे तुमने क्या लिया , किसको तुमने क्या दिया
चले कुछ दूर फिर भी , आज तक जो साथ है
और साथ चल कर भी आज तक जो दूर हैं
उस प्यार पर अधिकार था , और वह अहसान था
फिर भी उसका बदला हमने एक सा ही क्यों दिया
हैं दुआऐं कुछ साथ तो बददुआ भी कम नहीं
गिरने और सभंलने का सिलसिला यूँ चलता रहा
भला जिनका किया वो आज जिक्र तक करते नहीं
और बुरा होने पर थू थू हर जगह उसने किया
सूख गया हर सब्ज रिश्ता अब उलाहना भी मिलता नहीं
एक पत्र इजहार का वक्त पर जो तुमने दिया नहीं
:)
लेबल:
कला,
कविता,
ग़ज़ल,
गीत,
जोधपुर,
प्यार,
मेरी कविता,
मोहब्बत,
साहित्य,
vipin goyal
सोमवार, 7 सितंबर 2009
एक दिन
एक दिन सुबह
सूरज नहीं उगा
हम बिस्तरों में कसमसाते हुए
उसके उगने का इन्तजार करने लगे
पर वह नहीं उगा ।
घीरे -घीरे हमारी बैचेनी बढ़ने लगी
अँधेरे आँखों को चुभने लगे
हम भाग कर सड़कों पर आ गये
हजारों की तादाद में लोग भाग रहे थे
चीख रहे थे
सूरज के उगने की प्रार्थना कर रहे थे
उस समय कुछ अन्धे
एक तरफ खडे़ मुस्करा रहे थे
उन्हें मालूम था
गलत राह पर चलते लोगों को सजा देने
सूरज भी गलत राह पर चला गया है
एक दिन आकाश में लगे तारों के पैबन्द
जगह -जगह से उखड़ गये
लाल -पीले मवादी खून की धाराऐं
सड़कों गलियों बाजारों में गिरने लगी
हमने नाक- भौं सिकोड़े
खिड़की दरवाजे बन्द कर लिये
इस समय कुछ इंसानी केकडे़
घरों से बाहर आकर खड़े मुस्करा रहे थे
क्यों कि उन्हें मालूम था
कि बिल्ली के भाग्य से
छीकें टूटते ही रहते हैं
एक दिन हमारे कद अचानक बढ़ने लगे
यहाँ तक कि हम अपने शहर की
सबसे ऊँची इमारत में
झाँक कर देख सकते थे
शायद यह हमारी बरसों पुरानी
झाँकने की आदत का परिणाम था
हम खुश थे झाँकने की सहूलियत पाकर
पर बहुत भीतर कोई एक दु:खी था
जिसे अपने में झाँकने की आदत थी
लेबल:
कला,
कविता,
ग़ज़ल,
गीत,
जोधपुर,
प्यार,
मेरी कविता,
मोहब्बत,
साहित्य,
vipin goyal
शनिवार, 29 अगस्त 2009
तुम मेरी क्या हो
मैं आज बेसाख्ता मैं अपने से पूँछ बैठा
कि तुम मेरी क्या हो
मेरा दिल का सकून
मेरी आखों की नींद
मेरी जुबाँ पर हर वक्त तेरा जिक्र
कानों में गूँजती तेरी हँसी
तेरे कदमों की आहट
तेरी किसी बात को याद करके मुस्करा जाना
और फिर निगाहों का दूर कहीं खो जाना
कभी तेरी जहीनयत् पर फख्र
कभी तेरे गुदाज जिस्म की याद
जुदाई के लम्हों का ये इतना लम्बा सफर
दिलो दिमाग पर एक धुन्ध सी छायी है
मेरे जेहन में तू सिर्फ तू समाई है
तूने मेरे दोनों जहाँ आबाद किये हैं
तेरी आखों में जलते उम्मीदों के चिरागों ने
मुझे मंजिल दिखायी है
मेरी हम सफर ही नहीं हम ख्याल भी है तू
मेरे जीने का सबब और मेरा निर्वाण है तू
:)
लेबल:
कला,
कविता,
ग़ज़ल,
गीत,
जोधपुर,
प्यार,
मेरी कविता,
मोहब्बत,
साहित्य,
vipin goyal
बुधवार, 26 अगस्त 2009
भीत कपोत
तरू ये भीगे - भीगे
लम्बी सड़कों का
दूर कहीं पर खो जाना
तूफानों का दो हाथों के मध्य गुजरना
कदमों का बरबस ही थमना , चलना
फिर थमना
अंगारों को मुठ्ठी में लेना और झुलसना
पीड़ा को स्वर न देना पर बिलखना
ताका करता है
आखों में बैठा
एक भीत कपोत
:)
लेबल:
कला,
कविता,
ग़ज़ल,
गीत,
जोधपुर,
प्यार,
मेरी कविता,
मोहब्बत,
साहित्य,
vipin goyal
मंगलवार, 25 अगस्त 2009
लौट के ना आ जाना
तुम कहीं लौट के ना आ जाना
मुसाफिर हूँ मुश्किल है कहीं पर रूक जाना
ढूंढोगे जहॉ छोड़ा था तो मुश्किल है पा जाना
तुम कहीं ......................
भूला के कल को मैने आज इतना से है जाना
मैं न याद रख पाऊगा
तुम्हारा मुस्कराना, सकुचाना, खिलखिलाना
तुम कहीं लौट के ना आ जाना
ये दुनिया तूम्हें लाख समझाए
पर कभी दिल की बातों में मत आना
तुम कहीं .............................
कुछ कदम ऐसे ही होते है
जो उठ कर एक बार वापिस नहीं पलटते
तुम मेरी गुजारिश को चूनौती समझना
तुम कहीं लौट के ना आ जाना
:)
लेबल:
कला,
कविता,
ग़ज़ल,
गीत,
जोधपुर,
प्यार,
मेरी कविता,
मोहब्बत,
साहित्य,
vipin goyal
रविवार, 23 अगस्त 2009
जाने कैसे लोग
जलता है जब घर किसीका ,हँसते हैं
समझाते हैं ज़माने की ऊँच नीच हमको
ख़ुद अपनी नियत पर जो नकाब रखतें हैं
खुश हैं अगर आप तो क्यों खुश हैं
रचते हैं कोई साजिश दिल आपका दुखाते हैं
छिपके करते हैं वार,भाग जाते हैं
जुबाँ शेर की जिगर गीद्डों का रखते हैं
जाने कैसे लोग यंहाँ बसते हैं
जलता है जब घर किसीका हँसते हैं
:)
लेबल:
कला,
कविता,
गजल,
गीत,
जोधपुर,
मेरी कविता,
मेरी कहानी,
साहित्य,
vipin goyal
बुधवार, 19 अगस्त 2009
जिंदगी जब ठहराव होती है
जिंदगी जब ठहराव होती है
हर सुबह शाम की बात होती है
बहुत खामोश हो जाता है जब सारा आलम
तब खुद से खुद की बात होती है
युहीं खो जाती हो तुम जब पास हो कर भी
मुझे भी एक गुमशुदा की तलाश होती है
जब भी हो जाता हूँ उदास हँसते हँसते
यारों में तेरी बेवफाई की बात होती है
जब भी आता है सावन पे प्यार मुझको
दिल के हर कोने में बगावत की आवाज होती है
जब भी देखता हूँ फूलों को मुस्कुराते हुए
किताब में रखे एक सूखे हुए फूल की याद आती है
माना की इस जहाँ में है कोई नहीं अपना
मगर फिर भी
हर रोज किसी के आने की आस होती है
लेबल:
कला,
कविता,
गजल,
गीत,
जोधपुर,
मेरी कविता,
मेरी कहानी,
साहित्य,
vipin goyal
शुक्रवार, 14 अगस्त 2009
थके हुए पाँव
बालू रेत पर
थके हुए पाँव का
अक्स भी ऐसा ही उभरता है
थका हुआ ,बोझिल सा
एक समग्र और लक्ष्य भेदी जीवन का
यही तो परिणाम है
एक थकान
वरना बालू की रेत पर
हवा के झोंके से गुजर जाते
और लहरों से अठखेलिया करते
थके हुए पाँव का
अक्स भी ऐसा ही उभरता है
थका हुआ ,बोझिल सा
एक समग्र और लक्ष्य भेदी जीवन का
यही तो परिणाम है
एक थकान
वरना बालू की रेत पर
हवा के झोंके से गुजर जाते
और लहरों से अठखेलिया करते
लेबल:
कला,
कविता,
गजल,
गीत,
जोधपुर,
मेरी कविता,
मेरी कहानी,
साहित्य,
vipin goyal
मंगलवार, 4 अगस्त 2009
तेज धूप का सफर
ftanxh xk¡o gS
/kwi gS] Nk¡o gS
rst /kwi dk lQj
vkSj Fkds ik¡o gS
ftUnxh xk¡o gS
dsoV lh ftUnxh
jkstxkj uko gS
ftUnxh xk¡o gS
dks;y dh dqgw gS
dkSos dh dk¡o gS
ftUnxh xk¡o gS
gkj thr dk QSlyk
[ksy gS nk¡o gS
ftUnxh xk¡o gS
सर्वाधिकार सुरक्षित© लेखक-विपिन बिहारी गोयल
लेबल:
कला,
कविता,
गजल,
गीत,
जोधपुर,
मेरी कविता,
मेरी कहानी,
साहित्य,
vipin goyal
शनिवार, 1 अगस्त 2009
मन बंजारा
viuksa dh cLrh Fkh
fQj Hkh eu catkjk gks x;k
ftl Hkh xk¡o :ds ge
oks gh I;kjk gks x;k A
viuksa ls nks ehBs cksy
lquus dks eu rjl x;k
viuh vk¡[kksa dk gj lkou
xSjksa ds dU/kksa ij cjl x;k A
tc dHkh fn[kyk;k gS] eq>ls
csxkuksa us viukiu
vuk;kl pqHk x;k gS ]eq>dks
सर्वाधिकार सुरक्षित© लेखक-विपिन बिहारी गोयल
लेबल:
कला,
कविता,
गजल,
गीत,
जोधपुर,
मेरी कविता,
मेरी कहानी,
साहित्य,
vipin goyal
सदस्यता लें
संदेश (Atom)